फरवरी में दूसरी बार गैस सिलेण्डर मे वृद्दि
• ANIL SINGH
नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए का इजाफा कर दिया है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी। बढ़ी हुई कीमतें रविवार रात 12 बजे से ही लागू हो गई हैं। गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इसके पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था। अब 10 दिन बाद यानी 14 फरवरी को इसकी कीमत 50 रुपए और बढ़ा दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि फरवरी महीने में अब तक घरेलू सिलेंडर के दाम 75 रुपए बढ़ गए हैं।
