शाश्वत स्वर:
देश के आम लोगों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम को लेकर बड़ी खबर झनकर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नए साल से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हर हफ्ते बदल सकते हैं। वास्तव में गैस सिलेंडर के दाम प्रत्येक महीने की पहली तारीख को बदलते हैं। दिसंबर के महीने में दो बार बदलाव हुआ, गैस सिलेंडर के 100 रुपए तक बढ़ गए। जिसे देखते हुए गैस सिलेंडर वितरकों की ओर से उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले साल से कंपनियां प्रत्येक हफ्ते दाम में बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल हुआ महंगा, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं
होगा आम लोगों को कंपनियों को फायदा
जानकारों की मानें तो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में रोज होने वाले बदलावों के कारण पेट्रोल पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम में प्रत्येक हफ्ते बदलाव करने के बारे में सोच रही हैं। कंपनियों की मानें तो इस आम लोगों को कंपनियों दोनों को फायदा होगा। कंपनियों की ओर से केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्रालय के पास इसका प्रस्ताव भेज दिया है। जिस पर वार्ता चल रही है