कांग्रेस के वरिष्ट नेता मोतीलाल वोरा का निधन

 शाश्वत स्वर (Delhi),,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा निधन का निधन हो गया है। वोरा 92 वर्ष के थे। कल ही उनका जन्मदिन था। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रविवार रात दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।

बता दें कि वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से थे। उनका जन्म 20 दिसंबर 1928 को हुआ था। वोरा लंबे समय तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में वोरा एक बड़ा चेहरा थे। वह 6 बार विधायक रह चुके हैं। दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वोरा का निधन कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।