रायपुर,(शाश्वत्स्वर) खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल रॉ ऑफिसर और कर्नाटक पुलिस सेनेगल में ही मौजूद हैं। पुजारी अपने धंधे विदेश से संचालित करता था।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था। भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार- पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एक दूर-दराज के गांव में पाया गया। पुजारी वहां बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्ना